भारत

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार ने दूसरी को मारी टक्कर, 2 बच्चे समेत 6 घायल

jantaserishta.com
9 Jan 2023 10:41 AM IST
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार ने दूसरी को मारी टक्कर, 2 बच्चे समेत 6 घायल
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| यमुना एक्सप्रेस पर हुए एक हादसे में रॉन्ग साइड आ रही एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। इस घटना में 2 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण गाड़ियां एक दूसरे को नहीं देख पाईं और एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से एक्सीडेंट हुई गाड़ियों को एक्सप्रेस वे से हटाया। मामला ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र का यह मामला है। थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह 4 बजे नोएडा से आगरा विपरीत दिशा से आ रही डस्टर गाड़ी दिल्ली से मिर्जापुर जा रही कार के बीच टक्कर हो गई। इसमें ड्राइवर सहित 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story