भारत

खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत

jantaserishta.com
23 Feb 2023 12:54 PM IST
खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत
x
शामली (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना इलाके में एक वैगनआर कार और रोड किनारे खड़े ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। वैगनआर कार में सवार सभी यात्री शामली जिले के कांधला के रहने वाले थे और कैराना से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
कैराना थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात उस वक्त हुआ जब वैगनआर कार तेज रफ्तार खड़े डंपर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगनआर कार के परखच्चे उड़ गए।
एसएचओ ने कहा, हमने कार से पांच लोगों को निकाला, जो अचेत अवस्था में थे। उन्हें पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान आदिल, सादिक और शोएब उर्फ टोनी के रूप में हुई है, जबकि वसीम और अख्तर को मेरठ रेफर किया गया है।
एसएचओ ने कहा मामले की आगे जांच की जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story