
x
DEMO PIC
देखें वीडियो।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| गौतमबुद्ध नगर में एक के बाद एक कार में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं और लोग कार से कूदकर अपनी जान बचा रहे है। कार में आग लगने का एक और मामला सामने आया है। ये घटना ग्रेटर नोएडा की है। ग्रेटर नोएडा के अल्फा कमर्शियल बेल्ट में सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के कमर्शियल बेल्ट में एक सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते सेंट्रो गाड़ी धू धू कर जलने लगी। शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह बताई जा रही है। आग लगते ही गाड़ी चालक ने तुरंत बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र का मामला है।
आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बीते कुछ दिनों से जो घटनाएं सामने आ रही है उसमें शॉर्ट सर्किट होना ही कार में आग लगने की वजह बताया जा रहा है। फिलहाल अभी तक की हुई घटनाओं में किसी की जान नहीं गई है। लेकिन आग लगने की घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा: सड़क पर चलती कार में लगी आग, चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई@noidapolice pic.twitter.com/0Qkf9gTFLT
— BRIJESH KUMAR (@BrijKumar23) December 14, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





