भारत

ट्रक से टकराकर कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

jantaserishta.com
9 July 2026 12:44 PM IST
ट्रक से टकराकर कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
x
कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
गयाजी: बिहार के गया जिले में डोभी–पटना फोरलेन पर बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बुधवार देर रात बोधगया थाना क्षेत्र के सीजुआ गांव के समीप हुई। डोभी की ओर से आ रही झारखंड नंबर की एक स्विफ्ट कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खाद लोडेड ट्रक सर्विस लेन से गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में फोरलेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसी समय डोभी की तरफ से पटना जा रही कार अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रक के दाहिने हिस्से में बने डीजल टैंक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल टैंक तुरंत फट गया। टैंक फटते ही उसमें से डीजल बहने लगा और देखते ही देखते दोनों गाड़ियों में आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। बताया गया कि कार चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में सफल रहा लेकिन पीछे की सीट पर बैठे दो अन्य लोग कार में ही फंस गए। आग की तेज लपटों के कारण दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बोधगया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।
गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story