भारत

कार और ट्रक की टक्कर, पांच लोगों की मौत

jantaserishta.com
5 Jun 2022 1:32 PM IST
कार और ट्रक की टक्कर, पांच लोगों की मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: इंडिया डॉट कॉम

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सांगली जिले में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक कार के सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना शनिवार को सांगली के कासेगांव क्षेत्र अंतर्गत येवालेवाड़ी फाटा के पास उस समय हुई जब कार पुणे से कोल्हापुर के जयसिंहपुर जा रही थी.

कासेगांव पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कार तेज गति से चल रही थी क्योंकि दुर्घटना के बाद कार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.''
मृतकों की पहचान अरिंजय शिरोटे (35) , स्मिता शिरोटे (38), पूर्वा शिरोटे (14), सुनेशा शिरोटे (10) और वीरू शिरोटे (4) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब अरिंजय शिरोटे अपने रिश्तेदारों को जयसिंहपुर छोड़ने जा रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story