भारत
कार और ट्रक की टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत
jantaserishta.com
4 Oct 2023 9:32 AM IST

x
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया, साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन साल का एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है. अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है. यह सड़क हादसा फूलपुर थाना के करखियाव में उस वक्त हुआ, जब तेज रफ़्तार एर्टिगा कार की टक्कर ट्रक से हो गई.
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया, साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, कार में सिर्फ़ तीन साल के मासूम को छोड़ सभी आठ लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित पीलीभीत के निवासी थे. बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद सभी बनारस से जौनपुर जा रहे थे, तभी फूलपुर थाना के करखियाव के पास यह हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस हादसे की तफ्तीश में जुटी है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उसके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





