भारत

कार और बाइक में टक्कर, 3 की मौत

jantaserishta.com
21 Aug 2022 11:25 AM IST
कार और बाइक में टक्कर, 3 की मौत
x

रायबरेली में भदोखर थाना क्षेत्र के रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर कार व बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार की सुबह लगभग 8 बजे हुई। क्षेत्र के भुवन शाह का पुरवा निवासी राजू प्रजापति, राजेश और रामकुमार एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। दूल्हागंज के निकट ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीसरे को आनन-फानन सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story