भारत
ईस्टर्न पेरीफेरल पर हुआ कार हादसा, 12वीं के छात्र की मौत, 4 साथी घायल
jantaserishta.com
18 Nov 2022 11:27 AM IST

x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस पर हुए एक भीषण हादसे में कार सवार एक छात्र की मौत हो गई है। जबकि उसके 4 साथी घायल हो गए हैं। बारहवीं कक्षा का छात्र अपने दोस्तों के साथ गाजियाबाद के इंदिरापुरम से मुरथल जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक मोदीनगर में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रेवाड़ी रेवाड़ा गांव के पास गुरुवार देर रात अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे छात्र की मौत हो गई। जबकि 4 साथी घायल हो गए। कार में कुल 5 छात्र सवार थे। हादसे के बाद सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्रशांत गौतम निवासी इंदिरापुरम प्रहलाद गढ़ी गाजियाबाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी आदर्श त्यागी, गुल्लू, माधव और चित्रकेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार आगे से पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा राकेश कुमार के मुताबिक प्रशांत गौतम 12वीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार शाम प्रशांत अपने दोस्तों के साथ पराठा खाने के लिए एक होटल के लिए निकला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





