कैप्टन के वफादार BJP में हो रहे शामिल, क्या है इसकी बड़ी वजह?

चंडीगढ़: पंजाब में अब तक जिस भाजपा को चुनावी समर में कमजोर बताया जा रहा था, उस पार्टी में बीते एक सप्ताह में तीन कांग्रेस विधायक शामिल हो चुके हैं। इन तीनों विधायकों को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की बजाय भाजपा का दामन क्यों थामा। गुर हर सहाय विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सोढी ने 21 दिसंबर को भाजपा का दामन थाम लिया था। वह कैप्टन सरकार में खेल मंत्री थे, लेकिन चन्नी के दौर में कैबिनेट से बाहर कर दिए गए। इसके बाद मंगलवार को ही कादियान से कांग्रेस विधायक फतेह जंग बाजवा और श्री हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी भी भाजपा में शामिल हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





