भारत

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर की अग्नि परीक्षा आज, कांग्रेस ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक

jantaserishta.com
18 Sept 2021 8:29 AM IST
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर की अग्नि परीक्षा आज, कांग्रेस ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक
x

फाइल फोटो 

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद पार्टी ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी शामिल होंगे.

हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा, पंजाब में बड़ी संख्या में विधायकों ने कांग्रेस पार्टी से पंजाब में विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग की है. इसी के तहत 18 सितंबर को पंजाब में पार्टी दफ्तर में कांग्रेस की विधायक दल की बैठक होगी. सभी विधायकों से अपील है कि वे इसमें शामिल हों. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी ट्वीट कर कहा, कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर 18 सितंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है.
क्या है मामला?
दरअसल, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ बगावती सुर एक बार फिर तेज हो गए हैं. यहां 40 विधायकों ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखा है. विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में जल्द से जल्द विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग की है.
नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के इन विधायकों ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कैप्टन अमरिंदर सिंह के कामकाज पर सवाल उठाए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story