भारत

केंद्र सरकार को क्लीन चिट: जलियांवाला बाग पर कैप्टन अमरिंदर का बयान, कहा- अच्छा काम हुआ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खड़े किए थे सवाल

jantaserishta.com
31 Aug 2021 5:03 PM IST
केंद्र सरकार को क्लीन चिट: जलियांवाला बाग पर कैप्टन अमरिंदर का बयान, कहा- अच्छा काम हुआ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खड़े किए थे सवाल
x
 फाइल फोटो 

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जलियांवाला बाग रेनोवेशन पर राहुल गांधी के उलट केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दी है. उन्होंने कहा कि मैं उद्धाटन कार्यक्रम में था और मेरे हिसाब से जलियांवाला बाग रेनोवेशन बहुत बढ़िया है.

जलियांवाला बाग के रेनोवेशन पर उठ रहे विवाद और राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर जब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से सवाल किया गया तो कैप्टन ने कहा कि जब रेनोवेशन के बाद पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग का उद्घाटन किया और वहां पर पूरा लेजर शो किया गया तो उस कार्यक्रम में मैं भी मौजूद था.
कैप्टन ने कहा कि मेरे हिसाब से वहां जो बदलाव किए गए हैं वो बढ़िया हैं और वक्त के साथ जो इमारतें कमजोर हो गई थी और दरारें पड़ गई थी, उनको भी दुरुस्त करना जरूरी था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story