भारत

कैप्टन पहुंचे अमित शाह के घर, कांग्रेस की मुसीबत और बढ़ी

jantaserishta.com
29 Sept 2021 6:11 PM IST
कैप्टन पहुंचे अमित शाह के घर, कांग्रेस की मुसीबत और बढ़ी
x

 फाइल फोटो 

नई दिल्लीः अमित शाह के आवास पर पहुंचे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह. पंजाब में जारी सियासी संग्राम के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास मुलाकात कर रहे है.

हालांकि कल ही कैप्टन ने कहा था कि वह किसी राजनेता से नहीं मिलेंगे.


पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह कल ही दिल्ली पहुंचे थे. हालांकि कल उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया था कि उनका कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है.
कल चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने पर यहां पर किससे मिलने का कार्यक्रम है, के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था, 'यहां मैं घर जाऊंगा. सामान इकट्ठा करूंगा और पंजाब जाऊंगा.' पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था, 'यहां मैं किसी भी राजनीतिक नेता से नहीं मिलूंगा. किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि नहीं है. मैं कपूरथला हाउस जो सीएम का घर है उसे खाली करने आया हूं.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story