भारत

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर बायो से हटाया कांग्रेस

Nilmani Pal
30 Sept 2021 3:21 PM IST
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर बायो से हटाया कांग्रेस
x

नई-दिल्ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस हटाया दिया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं क्योंकि उनसे इतना अपमान सहा नहीं जा रहा है। बता दें कि कैप्टन मंगलवार को दिल्ली आए थे और तब उन्होंने किसी भी नेता से मुलाकात की बात को खारिज किया था लेकिन बुधवार को ही कैप्टन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। गुरुवार सुबह कैप्टन अमरिंदर ने दिल्ली में ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की है। कैप्टन ने एनडीटीवी से कहा, 'मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा लेकिन कांग्रेस छोड़ रहा हूं। इतना अपमान सह नहीं पा रहा।'

कैप्टन ने कहा, 'अभी तक मैं कांग्रेस में हूं लेकिन कांग्रेस में रहूंगा नहीं। मैं अपने साथ ऐसा बर्ताव नहीं होने दूंगा।' बता दें कि इस बीच कांग्रेस ने भी अमरिंदर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और कमलनाथ लगातार अमरिंदर से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में रहते हुए भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से न मिलकर बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर के कैप्टन ने भी साफ संदेश दे दिया है।

Next Story