भारत

कैंटर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एंबुलेंस भी आई चपेट में

jantaserishta.com
13 Dec 2022 9:48 AM IST
कैंटर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एंबुलेंस भी आई चपेट में
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| एनएच 91 पर मंगलवार तड़के सड़क हादसा हो गया। दादरी थाना क्षेत्र के कोट गांव के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर में रखी लोहे की चादर रोड के दूसरी साइड गिर गई, जिसकी चपेट में एक एंबुलेंस भी आ गई। सड़क हादसे में 2 लोग घायल हुए। दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे दादरी की तरफ से एक ट्रैक्टर लोहे की चादर लेकर जा रहा था। जैसे ही वह एनएच 91 पर कोट गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उसमें रखी लोहे की चादर रोड के दूसरी तरफ चली गई। इससे सिकंदराबाद की तरफ से आ रही एक एंबुलेंस भी लोहे की चादर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में गाजियाबाद निवासी ट्रैक्टर का ड्राइवर नत्थू और मैनपुरी निवासी कैंटर का ड्राइवर गजेंद्र घायल हो गए। उधर, गनीमत यह रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। उसमें केवल ड्राइवर ही सवार था, उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।
सड़क हादसे के बाद एनएच 91 पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से कैंटर को रास्ते से हटा दिया और ट्रैक्टर और ट्रॉली सहित एंबुलेंस को भी साइड कर दिया गया। इससे यातायात सुचारु हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story