भारत
कैन्टर, गाड़ी चोरी, और लूट...2 शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 March 2023 8:27 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में थाना बादलपुर क्षेत्र के अम्बेड़कर पार्क रोड़, बादलपुर से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों (1 घायल) 1.इन्तजार पुत्र रमजान निवासी बड़ागांव थाना खेकड़ा, जिला बागपत वर्तमान पता- ग्राम कासिमपुर खेड़ी, थाना रमाला, जिला बागपत(घायल) 2.नसीम पुत्र मेंहदीहसन निवासी पूठखास, थाना रोहटा, जिला मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों ने पुलिस के रोकने पर फायरिंग कर दी थी। जिसकी जवाबी करवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमे एक अभियुक्त इन्तजार घायल हो गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 1.एक ईको स्पोर्टस कार जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट नं0-यूपी 16 बीवाई-9901 लगी है, जो ई एफआईआर नं0-023499 ई-पुलिस स्टेशन मोतीनगर दिल्ली से सम्बन्धित चोरी की है व 1 अवैध तमंचा .315 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त इन्तजार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों अभियुक्त शातिर चोर व लुटेरे हैं।
प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त इन्तजार कोतवाली बागपत से गैंगस्टर के अभियोग में वांछित है। इनके द्वारा विगत माह थाना बिसरख क्षेत्र से एक कैन्टर चोरी करना भी बताया गया है। ये दोनो अभियुक्त पूर्व में कई बार जेल जा चुके है।
Tagsग्रेटर नोएडाथाना बादलपुर पुलिसपुलिस मुठभेड़लूटGreater NoidaThana Badalpur PolicePolice EncounterLoot
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





