भारत

"कोरोना का बुखार सहन नहीं कर पा रहा हूं"...सुसाइड नोट में लिखकर बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी

jantaserishta.com
23 Oct 2020 3:10 PM IST
कोरोना का बुखार सहन नहीं कर पा रहा हूं...सुसाइड नोट में लिखकर बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी
x
फाइल फोटो 

कोरोना से जंग लड़ रहे एक 66 साल के बुजुर्ग ने हार मानते हुए रेल के आगे कूद कर जान दे दी. बुजुर्ग ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अब कोविड का बुखार सहन नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वह सुसाइड कर रहे हैं. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना राजस्‍थान की राजधानी जयपुर की है.

पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र कुमार, अपनी पत्नी के साथ जवाहर सर्किल थाना इलाके में मालवीय नगर सेक्टर-10 में रहते थे. 19 अक्टूबर को वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इस कारण घर पर ही क्‍वारनटीन होकर इलाज ले रहे थे. उनका सबसे मिलना-जुलना बंद हो गया इसलिए वह डिप्रेशन में थे.

बुधवार रात का जब पत्नी उठी तो सुरेंद्र अपने कमरे में नहीं दिखे. कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी. पुलिस ने आस-पास तलाश शुरू की तो गुरुवार सुबह करीब 6 बजे घर के पास ही स्थित रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला.

पुलिस ने पत्नी को घटनास्थल पर बुलाकर शव दिखाया तो वह रो पड़ीं. इसके बाद शव जयपुरिया हॉस्पिटल में रखवाया गया जहां एक बार फिर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया.

मृतक सुरेन्द्र बैंक से रिटायर्ड थे और उनका बेटा दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है. बेटे ने बताया था कि माता-पिता दोनों ही कोरोना पॉजिटिव हुए थे लेकिन क्‍वारनटीन रहने और इलाज के बाद मां की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी लेकिन पिता को बुखार बना हुआ था. पुलिस से सूचना मिलने पर वह दिल्ली से जयपुर पहुंच गए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story