भारत

स्टेशन पर 9 लाख का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Jun 2026 2:32 PM IST
स्टेशन पर 9 लाख का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
x
धनबाद: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नारकोस के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर 18.280 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 9.14 लाख रुपए आंकी गई है।
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच की निगरानी के दौरान एक युवक तीन पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ पोस्ट धनबाद और अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर युवक को ट्रेन से उतारकर पूछताछ और तलाशी ली। जांच में तीनों बैगों से 18 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 18.280 किलोग्राम पाया गया।
गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले के मधुरी गौरीपुर निवासी कृष्णा के रूप में बताई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके साथ लाल कुमार और रोहित कुमार भी थे, जिन्होंने अपने बैग उसे ट्रेन में चढ़ाने के लिए सौंपे थे। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि गांजा की खेप उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पहुंचाई जानी थी, जहां एक अन्य व्यक्ति को इसकी डिलीवरी दी जानी थी। इसके एवज में तीनों को 1,500 रुपए, भोजन और यात्रा खर्च देने का आश्वासन मिला था। आरपीएफ ने गांजा के अलावा आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन भी जब्त किया है।
उपनिरीक्षक पालिक मिंज की लिखित शिकायत पर राजकीय रेल थाना, धनबाद में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अवर निरीक्षक सिद्धेश्वर बरुली को सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में हाल के महीनों में गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन, रेलवे यार्ड और शहरी क्षेत्रों में की गई कई कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story