भारत

सोमवार शाम से होगी उम्मीदवारों की घोषणा: दिलीप जायसवाल

jantaserishta.com
13 Oct 2025 11:28 AM IST
सोमवार शाम से होगी उम्मीदवारों की घोषणा: दिलीप जायसवाल
x
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीटों की घोषणा कर दी है। अब सबकी नजर प्रत्याशियों की जारी होने वाली सूची पर टिकी हुई है। इस बीच, बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमलोग सोमवार की शाम से प्रत्याशियों की घोषणा करने की शुरुआत करेंगे। पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "एनडीए गठबंधन ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। मैं बहुत पहले से कहता आ रहा हूं कि हम पांच पांडव चट्टानी एकता के साथ विधानसभा चुनाव में जाएंगे। हमलोगों ने सबसे पहले सीट शेयरिंग की घोषणा की। अब हमलोग आज शाम से उम्मीदवारों की घोषणा शुरू करेंगे।"
‎उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों में किसी भी प्रकार की नाराजगी से इनकार करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमलोग अटूट और एकजुट होकर चुनाव में जाएंगे। बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने सीट बंटवारे पर संतोष जताते हुए कहा, "नीति सही हो, नियत सही हो और नेतृत्व सक्षम हो तो सही समय पर निर्णय होता है।"
‎उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए पूरी तरह कंफर्टेबल है। अब आगे इसकी चर्चा होगी कि कहां से कौन प्रत्याशी और कौन पार्टी लड़ेगी, इसकी भी जल्द घोषणा की जाएगी। ‎ ‎उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि एनडीए सफलतापूर्वक सहमति के आधार पर बिहार की जनता के हित मे निर्णय लिया है और यह सफल रहेगा। भारी बहुमत से सरकार भी बनाएगी। बिहार के विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाएगी। ‎ ‎
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने रविवार को सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। इस बंटवारे के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीटें मिली हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story