भारत

बिहार: विधान परिषद चुनाव के लिए राबड़ी देवी सहित महागठबंधन के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

jantaserishta.com
11 March 2024 12:42 PM IST
विधान परिषद चुनाव के लिए राबड़ी देवी सहित महागठबंधन के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
x

विधान परिषद चुनाव के लिए राबड़ी देवी सहित महागठबंधन के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित विपक्षी दलों के महागठबंधन के सभी पांच प्रत्याशियों ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।
महागठबंधन के सभी प्रत्याशी राजद के राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली तथा भाकपा माले की शशि यादव विधानसभा पहुंचे और नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन में शामिल घटक दलों के कई नेता शामिल रहे।
बिहार में विधान परिषद की रिक्त होने वाली 11 सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन भरने की सोमवार को आखिरी तारीख है। 21 मार्च को इन सीटों के लिए मतदान होगा। विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा के शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर, रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story