भारत

Canara Bank: देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक केनरा बैंक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक

jantaserishta.com
23 Jun 2024 2:22 PM IST
Canara Bank: देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक केनरा बैंक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक केनरा बैंक का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौजूद अकाउंट हैक हो गया है। हैकर की ओर से बैंक के सोशल मीडिया अकाउंट का यूजरनेम बदलकर 'ईथरडॉटफी' कर दिया गया है। फिलहाल बैंक द्वारा इसे लेकर कार्रवाई किया जाना बाकी है।
हैक होने के बाद दोपहर 1:30 बजे तक अकाउंट पर किसी भी प्रकार का कोई नया पोस्ट नहीं किया गया। 17 जून की देर रात को इसी प्रकार का साइबर अटैक एक्सिस बैंक पर हुआ था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौजूद एक्सिस बैंक सपोर्ट अकाउंट को हैक कर लिया गया था। इस दौरान हैकर की ओर अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला को लेकर कुछ पोस्ट की गई थी।
एक्सिस बैंक ने 18 जून की पोस्ट में लिखा था, "हम एक्सिस बैंक सपोर्ट हैंडल के संभावित हैक को लेकर जांच कर रहे हैं। इसे जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश जारी है। कृपया इस दौरान हुई सभी पोस्ट की अनदेखी करें और किसी गैर अधिकृत लिंक पर क्लिक न करें।"
एक्सिस बैंक ने अगली पोस्ट में कहा था, "बैंक इंटरनेट बैंकिंग और फोन बैंकिंग पासवर्ड, ओटीपी, पिन, ईमेल, फोन और अन्य किसी भी प्रकार की निजी जानकारी अपने ग्राहकों से नहीं मांगता है। हमें इस असुविधा के लिए खेद है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story