भारत

18 साल की लड़की से सेक्स कर सकते हैं, लेकिन शादी नहीं? ओवैसी ने दिया विवादित बयान

jantaserishta.com
19 Dec 2021 11:18 AM IST
18 साल की लड़की से सेक्स कर सकते हैं, लेकिन शादी नहीं? ओवैसी ने दिया विवादित बयान
x

मेरठ. मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) एक बार फिर अपने ही अंदाज़ में सरकार के साथ विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने शादी की उम्र 18 की बजाए 21 वर्ष किए जाने की कवायद पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि 18 साल में लोग मोदी को वोट दे सकते हैं, लेकिन शादी नहीं कर सकते. ओवैसी ने कहा कि Sexual realtionship हो सकती है, शादी नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि इस्लाम में तो जब तक बेटी राज़ी नहीं होती, शादी नहीं होती. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई देशों में तो 14, 16 की उम्र में ही शादियां हो जाती हैं. यही नहीं जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी ओवैसी ने कहा कि बनाओ दो बच्चे का कानून हम देखते हैं.

ओवैसी ने कहा कि मोदी जी ने औरंगज़ेब और शिवाजी का ज़िक्र काशी में किया. उन्होंने बार बार ज़ोर देकर कहा कि शिवाजी मुसलमानों के खिलाफ नहीं थे. अपने ही अंदाज़ में ओवैसी ने कहा कि हम वज़ीरे आज़म से पूछना चाहते हैं. क्या ज्ञानव्यापी मस्जिद को मोदी सरकार ख़ूबसूरत नहीं बना सकती. क्या अजमेर की दरगाह को खूबसूरत नहीं बनाया जा सकता. दिल्ली की जामा मस्जिद का पुननिर्माण नहीं कर सकती. मथुरा की मस्जिद को सुधारा नहीं जा सकता.
ओवैसी ने मलियाना हाशिमपुरा कांड का ज़िक्र करते हुए कहा कि आपको सियासी ताक़त बनना पड़ेगा. असदुद्दीन ने कहा कि सपा, बसपा वाले कहेंगे कि शेरवानी पहने लंबे आदमी पर यकीन ना करो, लेकिन मुजफ्फरनगर के फसाद का क्या अखिलेश हिसाब दे पाए. जनता की राजीतिक नब्ज़ टटोलते एआईएमआईएम के मुखिया ने कहा कि मैं कोई शायर नहीं कि आप बस वाह वाह करो. करवट बदलो. आपको अपना नेता पैदा करना पड़ेगा. उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पर शब्दों का हमला करते हुए कहा कि वो कहते हैं कि हमको वोट दे दो लेकिन जब caa की बात होती है तो बहरे हो जाते हैं.


शायरना अंदाज़ में ओवैसी ने कहा कि तू तीर आजमा हम जिगर आज़माते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुओं के वोट आ रही हैं मुसलमानों के वोट से नहीं.
ओवैसी ने कहा, 'सरकार के मंत्री टेनी के घर में एक साजिश रची गई. उनके बेटे ने अपनी गाड़ी से 4 किसानों को रौंद दिया, मगर मोदी टेनी को अपनी कैबिनेट से नहीं हटाते. अगर हटाया, तो यूपी के ब्राह्मण समाज के लोग नाराज हो जाएंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story