भारत
कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया बैन को असंवैधानिक बताकर कोर्ट में देगा चुनौती
jantaserishta.com
29 Sept 2022 11:34 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र सरकार ने पीएफआई सहित उसके सहयोगी छात्र संगठन कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया को भी 5 साल के लिए प्रतिबंधित किया है। इस कार्यवाही को कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया ने असंवैधानिक बताया है और कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया ने अपना बयान ट्वीट किया है। बयान में कहा गया है कि कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया पर केंद्र सरकार का प्रतिबंध अलोकतांत्रिक और हमारे संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया देश भर के छात्रों के बीच एक दशक से अधिक समय से काम कर रहा है, जिसमें धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भावना के साथ सामाजिक रूप से पिछड़े और जिम्मेदार युवाओं का निर्माण करना है। हम इसे काफी हद तक हासिल करने में सफल रहे हैं।
कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया ने कहा कि कई शिक्षित युवा जो संगठन का हिस्सा थे, अब सामाजिक गतिविधियों के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। सीएफआई ने संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखा है और कानून के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दिया है। बयान में ये भी कहा गया है कि सीएफआई एक संगठन के रूप में कानून के अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिबंध के आदेश को स्वीकार करता है और भारत में संगठन की सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक देगा।
संगठन ने आगे कहा कि इसके साथ ही हम पीएफआई के संबंध में कैंपस फ्रंट पर लगे सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज करते हैं। संबंधित व्यक्तियों द्वारा कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा के बाद इसे अदालत में चुनौती दी जाएगी। गौरतलब है कि कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया पीएफआई का ही एक छात्र संगठन माना जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





