
x
फाइल फोटो
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में आमजन को सरकारी विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का बेहतर और समय पर लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के मकसद से 10 मई से मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। एक पखवाड़े तक चलने वाले इस अभियान में सरकारी अमला प्रभावित लोगों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय विभागों से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और उनकी समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए प्रदेश में 10 से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण चलाया जायेगा। मुख्य रूप से अभियान के दो प्रमुख घटक होंगे। प्रथम घटक में ऐसे सभी विभाग, जो नागरिक सेवाओं से संबंधित हैं, के कार्यालयों में लंबित आवेदनों का यथा-संभव शत-प्रतिशत निराकरण किया जायेगा। साथ ही सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण होगा।
मुख्यमंत्री के मुताबिक दूसरे घटक में सीएम हेल्पलाइन में 15 अप्रैल 2023 तक दर्ज और वर्तमान में लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जायेगा। निराकरण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त कर 83 लाख से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियानMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsChief Minister Public Service Campaign
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





