ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के विरुद्ध अभियान तेज, वसूला गया 50 लाख जुर्माना

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य रेलवे ने सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है. बीते 12 जनवरी को मध्य रेलवे के स्टेशनों पर मास्क नहीं पहनने के लिए 256 व्यक्तियों को दंडित किया गया. 44,900 रुपए उनसे जुर्माने के रूप में वसूली की गई है. जनवरी 2022 में अभी तक कुल 2293 व्यक्तियों को मास्क नहीं पहने पाया गया और उनसे 3.93 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





