भारत

बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने की मुहिम जारी, इस कारण प्रशासन की चिंता बढ़ी

jantaserishta.com
7 Jun 2023 10:20 AM IST
बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने की मुहिम जारी, इस कारण प्रशासन की चिंता बढ़ी
x
300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरी.
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में लगभग 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरी ढाई साल की बच्ची के बचाने की मुहिम जारी है। बच्ची लगातार नीचे की तरफ खसकती जा रही है और शरीर में ज्यादा हरकत न हेने के कारण प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। ज्ञात हे कि सीहोर जिले के मुंगावली गांव में राहुल कुशवाहा की ढाई साल की बच्ची सृष्टि मंगलवार दोपहर घर के पास ही खेत में खेल रही थी और वह बोरवेल के खुले पड़े गड्ढे में जा गिरी। बच्ची को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बच्ची पहले 25 फुट की गहराई पर थी और अब वह खिसक कर लगभग 50 फुट की गहराई पर पहुॅच गई है। साथ ही पानी का रिसाव भी हो रहा है।
प्रशासनिक अमले के मुताबिक बच्ची के बाहर निकालने के लिए पहले हुक का सहारा लिया मगर उसमें भी सफलता नहीं मिली। बोरवेल के गड्ढे के समानांतर पोकलेन और जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदा जा रहा है, मगर बीच में पत्थर आने के कारण अभियान बाधित हो रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल बचाव काम में लगे हुए है।
बच्ची के परिजनों के अनुसार, मंगलवार की दोपहर को सृष्टि खेलने का कहकर गई थी। घर के पास ही दूसरे के खेत में बोरवेल पर तगारी रखी थी। वह उस में बैठी और अंदर गिर गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story