
x
Delhi दिल्ली: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने और उत्सर्जन मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने पूरी दिल्ली में प्रवर्तन की कार्रवाई को और तेज कर दिया है। केवल एक दिन में ही इंटरस्टेट गाड़ियों समेत सामान ले जा रही 28 बसों को ज़ब्त किया गया है, जबकि एक दिसंबर से लेकर अब तक प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग 100 बसों को जब्त कर कार्रवाई की गई।
पिछले 24 घंटों में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने पूरी दिल्ली में बड़े पैमाने पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 4927 गाड़ियों की सख्ती से जांच की गई, जिसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा पीयूसीसी के तहत 2390 चालान किए गए, तो वहीं ट्रांसपोर्ट एनफोर्समेंट द्वारा पीयूसीसी के तहत 285 चालान और एएनपीआर कैमरों के जरिए 1114 चालान जारी किए गए हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ग्रेप नियमों के उल्लंघन करने पर 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया, जबकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ग्रेप से जुड़े 170 चालान जारी किए हैं। जांच के बाद कुल 238 वाहनों को नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देशों के साथ वापस किया गया।
दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने गलत तरीके से काम करने वाले प्रदूषण नियंत्रण केंद्रों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है। अब तक 28 पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सेंटर्स को सस्पेंड किया गया है, तो वहीं दो सेंटर्स का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। साथ ही दो अन्य पीयूसी सेंटर्स के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है। दिल्ली के गोकुलपुरी थाने में एक पीयूसी सेंटर के खिलाफ पीयूसीसी जारी करने में अनियमितता के आरोप पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नागरिक केंद्रित दृष्टिकोण को और मजबूत करते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी दिल्ली के पीयूसी सेंटर्स का व्यक्तिगत रूप से दौरा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे खुद यह सुनिश्चित करें कि वाहन मालिकों को पीयूसी सर्टिफिकेट लेने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही किसी भी तरह की गड़बड़ी या कमी की जानकारी मिलने की सूचना तुरंत मंत्री को दी जाए, ताकि त्वरित रूप से सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।
परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ हमारी इस लड़ाई में प्रवर्तन की सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नागरिकों की सुविधाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के आगे भी जारी रहेगी। मैंने सीनियर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे पीयूसी सेंटर्स का खुद जाकर निरीक्षण करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लोगों को पीयूसी सर्टिफिकेट पाने में कोई दिक्कत नहीं हो। निरीक्षण में अगर कोई भी गड़बड़ी मिलेगी तो उससे बेहद सख्ती के साथ निपटा जाएगा। दिल्ली के लिए क्लीन एयर और प्रत्येक नागरिकों के लिए पारदर्शी, बिना किसी परेशानी वाली सरकारी सेवाएं मुहैया कराना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं।
दूसरे राज्यों की गाड़ियों के लिए जारी किए गए फर्जी पीयूसीसी की समस्या पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ट्रांसपोर्ट विभाग से अपील की है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इस बीच कश्मीरी गेट, गीता कॉलोनी और मोरी गेट समेत प्रमुख भीड़भाड़ वाले जगहों और एंट्री पॉइंट्स पर सघन एनफोर्समेंट ड्राइव चलाए गए, जिसमें विशेष रूप से मालवाहक वाहनों और ज़्यादा प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर ध्यान दिया गया।
Tagsदिल्लीवायु प्रदूषणट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंटबसें जब्तपीयूसी सर्टिफिकेटएनफोर्समेंटट्रैफिक पुलिसPUC सेंटरग्रेप नियममालवाहक वाहनकश्मीरी गेटगीता कॉलोनीमोरी गेटफर्जी पीयूसीसघन चेकिंगप्रदूषण नियंत्रणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





