भारत
अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, 1669 का चालान
jantaserishta.com
8 April 2023 11:05 AM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जाम मुक्त बनाने और साथ ही अवैध तरीके से हो रहे अतिक्रमण और पाकिर्ंग को रोकने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर एक अभियान चलाया है। अभियान 1 से लेकर 15 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के तहत 7 अप्रैल को कार्रवाई कर अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड, अवैध वाहनों के संचालन/पाकिर्ंग एवं सडको पर अवैध अतिक्रमण करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध करवाई करते हुए 1669 ई-चालान तथा 65 वाहनों को सीज किया गया। शासन द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड, अवैध वाहनों के संचालन/पाकिर्ंग एवं सड़को पर अवैध अतिक्रमण करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। अभियान चलाकर कमिश्नरेट के विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुये चलाना काटे गए और गाड़ियां सीज की गई।
सेक्टर 125 पर 96 ई-चालान ,1 वाहन सीज किया गया। क्रेनों के द्वारा 9 वाहनों को टो किया गया। सेक्टर-51 छिजारसी पर 142 ई-चालान तथा 21 वाहनों को सीज किया गया। साहबेरी में 80 ई-चालान तथा 9 वाहनों को सीज किया गया। परीचौक से सूरजपुर की ओर 73 ई-चालान तथा 2 वाहनों को सीज किया गया। तहसील जेवर पर 69 ई-चालान तथा 5 वाहनों को सीज किया गया। कुल 1669 ई-चालान तथा 65 वाहनों को सीज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





