
x
खनन विभाग
Bihar बिहार: गयाजी जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान में खनन विभाग और पुलिस को जबरदस्त सफलता मिली है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया है, जबकि अतरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सूचना मिली थी कि बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कुछ गांव में बड़ी मात्रा में अवैध कोयला का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर खनन विभाग, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बाराचट्टी थाना क्षेत्र के चेटिया एवं भलूआ गांव में छापेमारी की गई।
जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कोयला पाया गया। संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध कागजात या परिवहन चालान प्रशासन के सामने प्रस्तुत नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि इन इलाकों से करीब 13 हजार घनफीट कोयला बरामद किया गया है। अवैध कोयला व्यापार में लगे पांच लोडर मशीनें, सात ट्रक तथा दो ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं। वाहन चालक कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। संबंधित स्थलों पर लगे बैनरों और सूचनाओं के आधार पर सभी संलिप्त अवैध भंडारणकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा लगभग 1.5 करोड़ रुपये का दंड अभिरोपित किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इधर, अतरी थाना क्षेत्र में भी अवैध बालू के खनन की सूचना मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त किया गया है।
Tagsगया अवैध खननबिहार खनन कार्रवाईअवैध कोयला जब्तीबाराचट्टी थानाअतरी थानाबालू खननपुलिस छापेमारी13 हजार घनफीट कोयला1.5 करोड़ जुर्मानाबिहार न्यूजखनन विभाग कार्रवाईअवैध परिवहनजीरो टॉलरेंस नीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





