भारत
हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान, 834 जिंदा कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 Jun 2025 5:44 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले के भागन बिगहा और सोहसराय थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो अलग-अलग घरों से 834 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।
बिहारशरीफ सदर के पुलिस उपाधीक्षक नुरुल हक ने बताया कि नालंदा पुलिस और एसटीएफ ने अवैध हथियार, गोली तस्कर गिरोह के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया, जिसमें प्राप्त सूचना के आधार पर सोहसराय एवं भागन बिगहा थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर छापामारी की गई।
उन्होंने बताया कि सोहसराय थाना के आशानगर स्थित अभिजित कुमार उर्फ रॉबिन यादव के किराए के मकान में छापामारी के दौरान विभिन्न बोर के कुल 717 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस क्रम में घर में मौजूद अभिजित कुमार उर्फ रॉबिन के रिश्तेदार विशाल कुमार (हरिबिगहा, थाना हिलसा) को गिरफ्तार किया गया है। अभिजित कुमार उर्फ रॉबिन यादव के भागन बिगहा स्थित घर पर छापामारी के क्रम में विभिन्न बोर की 117 गोलियां बरामद की गई। यहां से अभिजित के पिता राजेंद्र प्रसाद तथा निक्की कुमारी एवं निभा कुमारी को गिरफ्तार किया गया।
बिहारशरीफ सदर के पुलिस उपाधीक्षक नुरुल हक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे पहले विशेष कार्य बल के उक्त अभियान के तहत अभिजित कुमार उर्फ रॉबिन को उत्तर प्रदेश से आने के क्रम में कैमूर जिला के मोहनिया से गिरफ्तार किया गया था। उसकी कार से 3,700 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला हथियार तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों को लेकर भी जानकारी जुटा रही है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।
विशेष अभियान के तहत भारी मात्रा में अवैध कारतूस बरामदगी के संबंध में। pic.twitter.com/E1WbOtcqq5
— SDPO Biharsharif,Nalanda (@Sdpobiharshar) June 23, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





