भारत
मध्य प्रदेश में दूध उत्पादों के मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान, 5 हजार नमूने लिए
jantaserishta.com
12 March 2023 11:41 AM IST

x
DEMO PIC
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में नकली-मिलावटी दूध और उससे बने मावा, पनीर आदि दुग्ध उत्पादों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दूध के शुद्धिकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक पांच हजार से ज्यादा नमूने लिए गए हैं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि, विशेष अभियान में नकली-मिलावटी दूध और उससे बने उत्पादों का निर्माण, संग्रह और विक्रय करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। इन उत्पादों के निर्माण तथा विक्रय से जुड़े दो संस्थान के लाइसेंस निरस्त किए गए और चार संस्थान के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला और मैजिक बॉक्स से आमजन द्वारा दैनिक उपयोग में लिये जा रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की मौके पर जांच भी की जा रही है। साथ ही जिलों में संचालित दूध के कलेक्शन सेंटर, चिलिंग प्लांट, दूध का परिवहन करने वाले वाहन सहित मावा, पनीर, घी के खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की सघन जांच भी जारी है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़नकली-मिलावटी दूधमिलावटखोरदूध उत्पादMadhya PradeshMadhya Pradesh Newsfake-adulterated milkadulteratedmilk products
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





