भारत

प्रेमिका से मिलने पहुंचा, अब प्रेमी कभी नहीं लौटेगा वापस, हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
13 Jun 2022 6:03 PM IST
प्रेमिका से मिलने पहुंचा, अब प्रेमी कभी नहीं लौटेगा वापस, हुआ कुछ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन ने उसके दोस्त सहित सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर गए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया. पुलिस ने प्रेमिका को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी मृतक के परिजन को दी. सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन ने उसके दोस्त सहित सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र का है. कानपुर के कल्याणपुर में रहने वाले अंकित मिश्रा का प्रेम प्रसंग रसूलाबाद एक एक गांव की लड़की के साथ चल रहा था. लड़की ने अंकित को फोन करके अपने गांव बुलाया था. दोनों घर से भाग निकले, लेकिन लड़की के परिजन को इसकी जानकारी हो गई. बताया जा रहा है कि गांव के बाहर दोनों को पकड़ लिया गया और अंकित की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को खेत के पास नाले में फेंक दिया. जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लड़की को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.
पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की तलाश की जा रही है. एडिशनल एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि कानपुर निवासी मनोज मिश्रा ने जानकारी दी थी कि उनके भाई का अपहरण कर हत्या कर दी गई है. इसके बाद युवक के शव को एक नाले से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. शिकायत मिलने पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यह भी बताया गया है कि मृतक का प्रेम-प्रसंग लड़की के साथ चल रहा था. लड़की ने फोन कर लड़के को बुलाया था. दोनों गांव के बाहर निकल गए थे, तभी लाठी डंडे से हत्या कर दी गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story