भारत

SSB जवान की मौत: 20 दिन पहले घर आए थे, अच्छे से बात की, पता नहीं था क‍ि यह आख‍िरी मुलाकात है

jantaserishta.com
26 Aug 2024 9:44 AM IST
SSB जवान की मौत: 20 दिन पहले घर आए थे, अच्छे से बात की, पता नहीं था क‍ि यह आख‍िरी मुलाकात है
x
जवान को आखिरी विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा.
करनाल: हार्ट अटैक से जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला करनाल से आया है। यहां रहने वाले एसएसबी के जवान जोग‍िंंदर की बीते दिनों हार्ट अटैक से मौत हो गई। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान को आखिरी विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। इस दौरान, सबकी आंखें नम थी।
जोगिंदर की पत्नी ने बताया कि वो 20 दिन पहले वो घर आए थे। हम लोगों से अच्‍छे से बात की, तब पता नहीं था कि उनसे यह आखिरी मुलाकात हो रही है। वह 2008 से एसएसबी में थे। 23 अगस्त की रात एक बजे घटना की सूचना म‍िली। वर्तमान में वह पीलीभीत में तैनात थे।
वहीं, परिजनों का कहना है कि जोगिंदर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनको एक बेटी व एक बेटा है। वह करनाल के घरौंडा हल्के के बस्ताडा के रहने वाले थे। 2008 में एसएसबी ज्वाइन करने के बाद 2009 में उनकी शादी हुई थी।
23 अगस्त को जोगिंदर को छाती में दर्द हुआ। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। शोक संतप्‍त पर‍िवार को सांत्‍वना देने के लिए विधायक हरविंदर कल्याण भी उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा जवान की मौत के देश की क्षति है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story