भारत

महिला को खूबसूरत कहना महंगा पड़ा, ग्राहक का गुस्सा सातवें आसमान पर

jantaserishta.com
12 July 2025 3:07 PM IST
महिला को खूबसूरत कहना महंगा पड़ा, ग्राहक का गुस्सा सातवें आसमान पर
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अमेरिका के कैनसस सिटी में एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यहां, रेस्टोरेंट में काम करने वाले एंप्लॉयी को एक महिला को खूबसूरत कहना काफी भारी पड़ गया. एक शख्स ने जब अपने सामने रेस्टोरेंट कर्मचारी को अपनी पत्नी को “ब्यूटीफुल” (खूबसूरत) कहते सुना, तो गुस्से से उबल पड़ा. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये मामला अमेरिका की फेमस फास्ट फूड चेन पोपेयस (Popeyes) के आउटलेट पर हुआ. इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @btownwire पर शेयर किया गया है।
आपको बता दें पोपेयस रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारी ने ग्राहक की पत्नी का स्वागत करते हुए कहा –“Hi, beautiful!”. बस, यही बात उस आदमी को इतनी बुरी लग गई कि उसने तुरंत ही कर्मचारी को डांटना शुरू कर दिया और कहा –“मेरी पत्नी को सुंदर मत कहो. तुमने ये कहा और ये गलत है.”कर्मचारी ने सफाई दी कि उसने सिर्फ़ तारीफ की थी, कोई गलत इरादा नहीं था. उसने कहा –“मैंने तो बस कहा कि आप अच्छे लग रहे हैं, लेकिन उस शख्स का गुस्सा कम नहीं हुआ. वो कहता रहा –“आप अमेरिका में हैं, भारत या कहीं और नहीं.”
कर्मचारी के बार-बार माफी मांगने पर भी ग्राहक का गुस्सा बढ़ता जा रहा था, वहीं कर्मचारी ने शांति से जवाब देते हुए कहा –मैं समझता हूं कि आप परेशान हैं. फिर भी ग्राहक नहीं रुका और बोला –“अनजान महिला से उसके लुक्स पर कमेंट करना गलत है. ये क्लास और रिस्पेक्ट की बात है.”
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने ग्राहक की बात को ओवररिएक्शन कहा है.एक यूज़र ने लिखा –“खूबसूरती की तारीफ करना कब से गलत हो गया?”दूसरे यूज़र ने कहा –“किसी संस्कृति को दोष क्यों दे रहे हो? लंदन में लोग 'Darling' या 'Love' बोलते हैं, ये नॉर्मल बात है.”
पोपेयस एक अमेरिकी फास्ट फूड ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1972 में न्यू ऑरलियन्स में हुई थी. आज इसका हेड क्वार्टर मियामी, फ्लोरिडा में है और दुनियाभर में इसके हजारों आउटलेट हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story