
आदरणीय @myogiadityanath जी, सोशल मीडिया पर मेरठ के आबूलेन बाजार स्थित होटल स्क्वायर में गाजियाबाद की एक हिंदू युवती को सलमान नामक युवक द्वारा बंधक बनाकर रखने का बेहद गंभीर मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप हैं कि दोनों करीब एक साल पहले एक ही कंपनी में काम करते थे। युवती की शादी तय होने के बाद उसने युवक से मिलना-जुलना बंद कर दिया था। आरोप है कि सलमान ने काम के बहाने युवती को होटल बुलाया और वहां चाकू दिखाकर धमकी देते हुए उसे बंधक बना लिया। आज जब युवती ने किसी तरह बाहर निकलकर भागने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके बाल पकड़कर उसे वापस खींच लिया। मौके पर भीड़ एकत्रित होने के बाद आरोपी होटल की छत से कूदकर फरार हो गया। इस पूरे मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका भी बेहद संदिग्ध है। आरोप है कि होटल प्रबंधक आरोपी का परिचित है और बिना किसी पहचान पत्र के उसे कमरा उपलब्ध कराया गया था। इतना ही नहीं, भीड़ जुटने के बाद आरोपी को फरार होने में भी मदद की गई। योगी जी, अगर यह घटना सत्य है तो यह बेहद गंभीर मामला है। एक युवती को बंधक बनाना, चाकू दिखाकर धमकाना और फिर होटल प्रबंधन द्वारा कथित रूप से आरोपी की मदद करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। आपसे अनुरोध है कि इस मामले को व्यक्तिगत संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ होटल प्रबंधन की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में केवल खानापूर्ति नहीं, बल्कि ऐसी ठोस कार्रवाई होनी चाहिए जो अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के लिए स्पष्ट संदेश बने। @Uppolice @meerutpolice
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) November 24, 2026





