भारत
बाप रे! गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर उतारा मौत के घाट, लाश के साथ...
jantaserishta.com
8 Dec 2022 3:15 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से नमक डाल दिया.
लुधियाना: पंजाब से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बॉयफ्रेंड ने शादी के बहाने गर्लफ्रेंड को बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को पहले नहर में फेंका. इसके बाद नहर से उठाकर एक गड्ढे में दफना दिया और ऊपर से नमक डाल दिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, लुधियाना जिले में पड़ती जगराओं तहसील के रसूलपुर गांव में 24 वर्षीय जसप्रीत कौर को उसके प्रेमी परमप्रीत सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौत के घाट उतार दिया. यह मामला 24 नवंबर का है. परमप्रीत सिंह ने जसप्रीत को शादी करने के बहाने बुलाया. इस पर जसप्रीत कौर घर से 12 तोला सोना और 20 हजार रुपए की नकदी लेकर पहुंच गई.
दोनों कार में सवार होकर जाने लगे तो रास्ते में ही अपने एक अन्य साथी की मदद से जसप्रीत कौर की चुनरी से ही उसका गला दबा दिया. हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतका का शव नहर में फेंक दिया, लेकिन जब देखा कि नहर में पानी पर्याप्त नहीं है, तो रात के समय लाश को उठाकर अपने स्टड फार्म पर ले गए.
फार्म पर लाश को ले जाने के बाद दो आरोपी और मिल गए. इनमें एक आरोपी का सगा भाई था. आरोपियों लाश को एक गड्ढे में दबाकर नमक डाल दिया. इसके बाद वहीं बैठकर चारों ने शराब पी और अपने अपने घरों को चले गए.
उधर दूसरी तरफ पुलिस लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोज कर रही थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका अपने प्रेमी परमप्रीत सिंह से मोबाइल के जरिए लगातार संपर्क में थी. इसके बाद पुलिस ने सख्ती से जांच की तो आरोपियों का पता लग गया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर पर स्टड फार्म से उन्हीं के सामने लाश को निकाला.
बता दें कि परमप्रीत 21 साल का है और मृतका 24 साल की थी, जो उसकी रिश्तेदार भी बताई जा रही है. मृतका परमप्रीत पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन आरोपी इस बात के लिए राजी नहीं था.
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद कबूल किया है कि उसी ने लड़की की हत्या की है, क्योंकि वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी. इसके साथ वह यह भी कह रहा था कि अब उसे इस बात का बहुत पछतावा हो रहा है कि उसने आक्रोश में आकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





