भारत

फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर सीने में घोंपा चाकू; छात्र की हत्या

jantaserishta.com
27 Jun 2025 12:42 PM IST
फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर सीने में घोंपा चाकू; छात्र की हत्या
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र में एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस हमले में कक्षा 10वीं के छात्र दीपांशु (15 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने दीपांशु पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये हमला पुरानी रंजिश या आपसी झगड़े का नतीजा हो सकता है, हालांकि पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने गली के ही दो लड़कों पर आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन का कहना है कि उसके भाई को एक प्लानिंग के साथ मारा गया था। दो जगह चाकू से हमले किए गए। चाकू से एक बार हमला सीने पर हार्ट के पास किया गया था।
मृतक की मां ने कहा, "मेरे तीन बच्चे घर पर खाना खा रहे थे। किसी का फोन आया था और एक बेटे को उसने नीचे बुलाया था। उसी समय उसको मार दिया। सोनू और मोनू नाम के लड़कों ने मेरे बेटे को मारा है। ये दोनों अपनी मौसी के घर पर रहते थे। अंदर गली में बुलाकर मेरे बेटे को मारा।"
दीपांशु के भाई ने कहा, "वो आईटीआई कॉलेज से पढ़कर लौटा था। शाम के करीब 6 बज रहे थे। उसके भाई ने इसी साल 10वीं के पेपर दिए थे। शाम को खाना खाते समय उसको दो बार कॉल आई थी। दूसरी कॉल के बाद वो नीचे गया था। उसके बाद जैसे ही वो घर से बाहर निकला, सोनू-मोनू नाम के दो भाइयों ने चाकू से उसको मारा। सीने पर चाकू से वार किया गया।"
फिलहाल अमन विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story