भारत
गर्लफ्रेंड को होटल में मिलने बुलाया...खाई ऐसी टैबलेट, तोड़ा दम
jantaserishta.com
16 Jan 2025 2:39 PM IST

x
पी शराब खाई सेक्स पावर बढ़ाने की दवा.
ग्वालियर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक युवक की मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अचानक हालत बिगड़ने पर मौत हो गई. युवक ने दिल्ली से अपनी गर्लफ्रेंड को होटल में मिलने के लिए बुलाया था. पुलिस को होटल के रूम से शराब की बोतल और सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के रैपर मिले हैं.
घटना ग्वालियर शहर के थाटीपुर स्थित मैक्सन होटल की है. इस होटल में दिव्यांशु पुत्र विनीत कुमार हितैशी ने रूम लिया था. दिव्यांशु एक प्राइवेट कंपनी में अच्छे पद पर था और वह बिजनेस टूर के लिए ही ग्वालियर आया था. पुलिस का दावा है कि मंगलवार रात को दिव्यांशु ने दिल्ली से अपनी गर्लफ्रेंड को भी बुलाया था. इस दौरान उसने होटल के रूम में शराब का सेवन किया और सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया था. रूम से मिली शराब की बोतल और सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के रैपर इसकी पुष्टि करते हैं.
गर्लफ्रेंड के आने के बाद दिव्यांशु करीब एक घंटे तक अंदर रहा, लेकिन इसके बाद रात 11 बजे दिव्यांशु की अचानक हालत बिगड़ने लगी. दिव्यांशु को बैठे बैठे घबराहट होने लगी और पसीना आने लगा. गर्लफ्रेंड के कहने पर होटल स्टाफ ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे लेकर पास ही हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया.
पुलिस ने दिल्ली से आई दिव्यांशु की गर्लफ्रेंड को निगरानी में लेकर शव को डेड हाउस में रखवा दिया है. साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है. डॉक्टरों ने भी नशे के बाद सेक्स पावर की ओवर डोज से युवक की मौत की आशंका जताई है. मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा.
ASP अखिलेश रेनवाल के मुताबिक, लखनऊ से मृतक के परिजनों के आने पर ही शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा. पुलिस ने होटल से मृतक की गर्लफ्रेंड को भी पूछताछ के लिए निगरानी में लिया है.
Tagsग्वालियरलखनऊगर्लफ्रेंडहोटलसेक्स पावर बढ़ाने की दवाGwaliorLucknowGirlfriendHotelMedicine to increase sex power
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





