भारत

OMG! ट्रेन में आतंकवादी होने की दी सूचना! मच गया हड़कंप, फिर...

jantaserishta.com
1 Dec 2025 9:32 AM IST
OMG! ट्रेन में आतंकवादी होने की दी सूचना! मच गया हड़कंप, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
झांसी: ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुआ मामूली झगड़ा अचानक 'टेरर अलर्ट' में बदल गया. कुछ ही मिनटों में पूरे रेलवे स्टेशन पर अधिकारी और सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट हो गए लेकिन जांच में जो सामने आया, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया.
दरअसल झांसी रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अमृतसर–विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस (20808) में संदिग्ध आतंकियों के होने की सूचना मिली. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और जीआरपी ने पूरे स्टेशन को घेर लिया, ट्रेन रोकी गई और कई डिब्बों की विशेष जांच की गई लेकिन बाद में यह 'टेरर अलर्ट' सीट विवाद की एक झूठी कहानी निकली.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि RPF कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ट्रेन में तीन संदिग्ध आतंकवादी यात्रा कर रहे हैं. अलर्ट मिलते ही RPF और स्थानीय पुलिस ने ट्रेन को मध्य प्रदेश के दतिया स्टेशन पर रोक लिया और आरोप लगाने वाले यात्री सहित चार लोगों को उतार लिया.
बाद में जांच में खुलासा हुआ कि यह विवाद सिर्फ सीट को लेकर हुए झगड़े से शुरू हुआ था. बहस के दौरान एक यात्री ने तीन अन्य यात्रियों जो मुस्लिम समुदाय से थे उन पर आतंकी होने का झूठा आरोप लगा दिया. मामले की गंभीरता को समझते हुए RPF ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया.
पुलिस ने जिन चार यात्रियों को पूछताछ के लिए पकड़ा उनकी पहचान रमेश पासवान, एच बिलाल जिलानी, इशान खान, फैजान के रूप में हुई है. जांच में यह भी पाया गया कि दतिया में ट्रेन के जनरल कोच की स्निफर डॉग से जांच करवाई गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. झांसी में दूसरी बार पूरी ट्रेन की जांच की गई और लगभग 30 मिनट बाद उसे आगे भेजा गया.
अधिकारियों का कहना है कि भले ही सूचना गलत साबित हुई, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से हर प्रोटोकॉल का पालन जरूरी था. उन्होंने कहा कि ट्रेन यात्रियों में डर फैलाने वाले ऐसे झूठे आरोप गंभीर अपराध हैं और आगे इसकी जांच की जा रही है कि किसने और क्यों यह गलत दावा किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story