भारत
हंगामा मचा! जन्मदिन पर केक की लूट, गिरे कार्यकर्ता, सामने आया वीडियो
jantaserishta.com
16 Jan 2023 12:48 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें VIDEO.
हर साल मायावती के जन्मदिन पर केक के लिए लूट हमेशा होती है। pic.twitter.com/onGRrL5sQL
— Anil Tiwari (@Interceptors) January 15, 2023
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर बसपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया. कार्यक्रम के दौरान केक की छीना झपटी को लेकर जमकर लूट मार मची. हालात यह हो गए कि केक को छीनकर भाग रहे लोग एक दूसरे पर गिर गए. कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था का बोलबाला देखने को मिला.
बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन के मौके पर संभल सदर कोतवाली इलाके के जमाल पैलेस में बसपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और बसपा नेता शकील कुरेशी के संबोधन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया.
लेकिन कार्यक्रम के दौरान जबरदस्त अव्यवस्थाओं का बोलबाला देखने के लिए मिला. केक कटते ही भीड़ का सैलाब केक पर बुरी तरह से टूट पड़ा और केक को लेकर चारों तरफ छीना झपटी का माहौल हो गया. लोग केक लेकर इधर-उधर भागे तो कई लोग एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े. इस दौरान बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया.
केक को लेकर मची लूट को लेकर बसपा नेता शकील कुरैशी ने कहा कि खुशी के माहौल में ये सभी कुछ जायज होता है क्योंकि इसमें सभी लोग अपने होश को खो बैठते हैं, रही हादसे की बात तो कोई भी हादसा कैसे हो सकता है, कार्यक्रम में धक्का मुक्की तो होती है, एक हजार लोगों के आने का अनुमान था लेकिन 6 से 7 हजार लोग आ गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





