भारत
कैफे संचालक हत्याकांड का खुलासा, दाऊद इब्राहिम को गुरू मानने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
jantaserishta.com
17 Feb 2025 5:56 PM IST

x
देसी पिस्टल मिली.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 11 फरवरी को हुए कैफे संचालक ओवैस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने ओवैस के दोस्त अलसमद उर्फ दाऊद को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पैसे के लेनदेन के विवाद में ओवैस की हत्या की थी. पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं.
पुलिस के मुताबिक, अलसमद ने ओवैस के पिता से एक लाख रुपये उधार लिए थे. जब ओवैस ने पैसे वापस मांगे, तो उसने बार-बार अपमानित किया, जिससे आहत होकर अलसमद ने उसे मारने की योजना बनाई. 11 फरवरी की रात वह अपने दो दोस्तों के साथ ओवैस के कैफे पहुंचा. पैसे लौटाने के बहाने उसने ओवैस को अंदर बुलाया और पिस्टल से तीन गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान गोली लगने से उसका एक साथी भी घायल हो गया.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अलसमद सोशल मीडिया पर कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से प्रभावित था. वह खुद को दाऊद का अनुयायी बताता था और सोशल मीडिया पर उसके नाम से अकाउंट भी चलाता था. उसने कई वीडियो भी अपलोड किए थे, जिनमें वह दाऊद की तस्वीरों के साथ एडिट करके खड़ा दिख रहा था.
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान सबूत जुटाए और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि वारदात के बाद उसने पिस्टल को कैफे में छिपा दिया था. पुलिस ने छानबीन कर पिस्टल और अन्य सामान बरामद कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या और अवैध हथियार रखने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी, ताकि इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिल सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





