भारत

गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेंगे 19 मित्र देशों के कैडेट

jantaserishta.com
7 Jan 2023 10:58 AM IST
गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेंगे 19 मित्र देशों के कैडेट
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| रूस, अमेरिका, इग्लैंड समेत 19 देशों के कैडेट गणतंत्र दिवस शिविर 2023 में शामिल हो रहे हैं। यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत गणतंत्र दिवस शिविर 2023 में 19 मित्र देशों के कैडेट और अधिकारी भाग लेंगे। सभी 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों की 710 लड़कियों सहित कुल 2,155 कैडेट एक महीने तक चलने वाले इस कैंप में भाग ले रहे हैं। यह बात एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने 6 जनवरी को नई दिल्ली में कही।
एनसीसी के डीजी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आरडीसी 2023 में भाग लेने वाले कैडेट और अधिकारी यूएसए, यूके, अर्जेंटीना, ब्राजील, मंगोलिया, रूस, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, नेपाल, मालदीव, मोजाम्बिक, मॉरीशस, सेशेल्स, सूडान, न्यूजीलैंड, फिजी और वियतनाम सहित 19 मित्र देशों से हैं।यह किसी भी गणतंत्र दिवस शिविर में विदेशी कैडेटों की अब तक की सर्वाधिक भागीदारी है।
कुल 2155 कैडेट्स में से 114 कैडेट जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से हैं और 120 कैडेट उत्तर पूर्व क्षेत्र (एनईआर) से आते हैं। देश भर से आए कैडेट्स के साथ यह शिविर 'मिनी इंडिया' को व्यक्त करता है।
लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कहा कि शिविर में भाग लेने वाले कैडेट सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न संस्थागत प्रशिक्षण प्रतियोगिताओं जैसी अनेक गतिविधियों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि दिनांक 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस परेड में दो एनसीसी माचिर्ंग दल भाग लेंगे। इस असंख्य और चुनौती वाली गतिविधियों का समापन दिनांक 28 जनवरी 2023 की शाम को पीएम की रैली के साथ होगा।
एनसीसी के डीजी ने कहा कि गणतंत्र दिवस शिविर का उद्देश्य गणतंत्र दिवस और बीटिंग द र्रिटीट के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं के माध्यम से कैडेट्स के व्यक्तिगत गुणों को सुधारने और उनके मूलभूत नैतिक गुणों को मजबूत कर हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को उजागर करना है।
पिछले एक साल में समूह और निदेशालय स्तर पर कई दौर की कड़ी स्क्रीनिंग के बाद आरडीसी कैडेटों का चयन किया गया है। आरडीसी-23 में पहुंचने से पहले प्रत्येक कैडेट की चार से पांच स्क्रीनिंग की गई थी।
लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने वर्ष 2022 में एनसीसी की प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पुनीत सागर अभियान, शहीदों को शत शत नमन, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हर घर तिरंगा, यूनिटी फ्लेम रन आदि जैसी विभिन्न पहलों में कैडेट्स के योगदान की सराहना की।
एनसीसी के डीजी ने प्लास्टिक कचरे से जल निकायों को साफ करने के इस महान आयोजन में स्थानीय लोगों की भागीदारी को संगठित करके पुनीत सागर अभियान को पूरे भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए युवा कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 13.5 लाख एनसीसी कैडेटों ने अभियान में भाग लिया है और लगभग 208 टन प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया था, जिसमें से 167 टन का पुनर्नवीकरण किया गया था।
विभिन्न खेलों में एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रदर्शित असाधारण प्रदर्शन की एनसीसी के डीजी ने भी सराहना की। उन्होंने आगे उल्लेख किया कि एनसीसी जूनियर गर्ल्स हॉकी टीम ने लगातार दूसरे वर्ष जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट जीता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story