भारत

बजट पर लगी कैबिनेट की औपचारिक मुहर, कुछ देर में संसद में होगा पेश

jantaserishta.com
1 Feb 2022 10:47 AM IST
बजट पर लगी कैबिनेट की औपचारिक मुहर, कुछ देर में संसद में होगा पेश
x

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है और बजट 2022-23 को इसमें मंजूरी दी जा चुकी है. अब केवल कुछ ही मिनट बचे हैं जब संसद में बजट पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में 11 बजे बजट पेश करेंगी.

पिछली बार की ही तरह इस बार भी बजट पेपरलेस
पिछली बार की ही तरह इस बार भी बजट पेपरलेस होगा और बजट की बहुत ही कम प्रतियां छापी गई हैं. वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करते समय टैब पर बजट भाषण पढ़ेंगी.
बजट से पहले सेंसेक्स में उछाल
बजट पेश किए जाने से पहले सेंसेक्स में उछाल दर्ज की गई है. सेंसेक्स में 650 अंकों की बढ़त के साथ बाजार खुला जबकि निफ्टी में 300 से ज्यादा अकों की बढ़ोतरी हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story