भारत

कैबिनेट मंत्री के घर चोरी, एलईडी टीवी ले उड़े बदमाश

Nil dhankar
10 Sept 2021 7:10 PM IST
कैबिनेट मंत्री के घर चोरी, एलईडी टीवी ले उड़े बदमाश
x

DEMO PIC 

जांच जारी

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने कैबिनेट मंत्री परसादी लाल मीणा के घर पर धावा बोला. चोर उनके घर से दो एलईडी टीवी चुरा ले गए. इस संबंध में अज्ञात चोर के खिलाफ लालसोट थाने में मामला दर्ज किया गया है.

दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ लाल चंद कायल ने शुक्रवार को बताया कि जगदंबा कॉलोनी स्थित मंत्री के मकान से अज्ञात चोर दो एलईडी टीवी चोरी कर ले गये. घटना गुरुवार रात की है. उनके अनुसार आमतौर पर उस घर में कोई रहता नहीं है. चोरी के बारे में घर की साफ सफाई करने वाले ने जानकारी दी.

Next Story