भारत
कैबिनेट मंत्री की तबीयत बिगड़ी, देर रात हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट
Nil dhankar
24 Jun 2022 6:19 AM IST

x
बड़ी खबर
यूपी। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' को देर रात एक शल्यक्रिया के लिए लखनऊ में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी उनके कार्यालय से मिली। मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रयागराज (दक्षिण) से विधायक गुप्ता (48) को संजय गांधी स्नातकोत्तर संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और कहा कि वह स्वस्थ होकर जल्द ही जनसेवा में वापस आएंगे। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





