
x
कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है और यह वायरस तेजी से लोगों को अपनी जकड़ में ले रहा है
कपूरथला (विपन): कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है और यह वायरस तेजी से लोगों को अपनी जकड़ में ले रहा है। जानकारी मिली है कि आज कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह व उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना टैस्ट किया गया। इसमें राणा गुरजीत व उनके परिवार के 10 मैंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी एस.एम.ओ कपूरथला डाक्टर संदीप धवन ने दी है।
गौरतलब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर भी कोरोना की एंट्री हो गई है। चन्नी के घर के 3 मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद सी.एम. चन्नी का भी कोविड टैस्ट किया गया और उनकी रिपोर्ट कोरोना नैगेटिव पाई गई है। पारिवारिक मैंबरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सी.एम. चन्नी ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।
Next Story