भारत

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा ऐलान होगा

jantaserishta.com
24 July 2026 1:29 PM IST
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा ऐलान होगा
x
पेपर लीक पर एक्शन का निर्णायक पल.

नई दिल्ली: एक ओर सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मिल रहे हैं. तो दूसरी ओर सरकार की कैबिनेट मीटिंग चल रही है. प्रधानमंत्री स्वयं इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. इस बात के संकेत सरकार के अलग-अलग नेताओं की ओर से कई बार दिए जा चुके हैं. यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किस तरह और अधिक पारदर्शिता लाई जा सके, इस पर चर्चा संभव है. पुराने कानून में संशोधन कर उसे और सख्त बनाने पर भी इस कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है. कानून के प्रावधानों पर भी विस्तार से विचार किया जाएगा. कैबिनेट की इस बैठक में अलग-अलग मंत्री शामिल होंगे, जहाँ कानून के प्रारूप में बदलाव पर चर्चा संभव है. कल देर रात प्रधानमंत्री ने संदेश दिया था कि और सख्त कानून लाए जाएंगे, ताकि नियमों और कानूनों में अधिक पारदर्शिता लाई जा सके.

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर खुशी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने वांगचुक को अलग-थलग रखा और विपक्षी सांसदों तथा CJP के सदस्यों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई.
दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं. यह आदेश सभी रैंक के अधिकारियों और कर्मियों पर लागू होगा. केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी.
लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई है.
किरेन रिजिजू ने लोकसभा में क्या कहा?
किरेन रिजिजू ने कहा कि सब कानून बनाने के लिए, जो प्रधानमंत्री ने कहा है, उस पर भी हम लोग फैसला लेने जा रहे हैं. ऐसे समय में अगर हम संसद में चर्चा नहीं करेंगे, तो बिल्कुल अच्छा संदेश नहीं जाएगा. मैं राहुल गांधी से अनुरोध करता हूं कि वे अपने कांग्रेस पार्टी के साथियों को समझा दें. बाकी, निजी तौर पर सभी ने अपना मत रखा है कि चर्चा होनी चाहिए. मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है कि आज पांचवां दिन है, फिर भी हम इस पर अच्छी और सार्थक बहस क्यों नहीं कर सकते. आप कोई शर्त मत रखिए. हम आज भी चर्चा शुरू कर सकते हैं.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल हुए मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story