भारत

बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार संभव

jantaserishta.com
15 March 2024 12:07 PM IST
बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार संभव
x
पटना: बिहार में आज दोपहर 3.30 बजे कैबिनेट विस्तार होना है. सूत्रों के मुताबिक इससे पहले बीजेपी ने बिहार यूनिट के पास मंत्रीपद की शपथ लेने जा रहे विधायकों की लिस्ट भेज दी है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाह रही है.
सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले BJP कोई नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है. सीएम नीतीश कुमार भी चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हो जाए. जेडीयू की लिस्ट भी तैयार बताई जा रही है. जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेना है, उन्हें पटना में रहने के लिए कहा गया है.
दरअसल, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर आज गया के दौरे पर हैं. वह दोपहर तक पटना लौटेंगे. इससे पहले नीतीश ने आज कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई है. माना जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी कैबिनेट मीटिंग हो सकती है.
बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. किसी मुख्यमंत्री के लिए नौ बार शपथ लेना एक रिकॉर्ड है. रिकॉर्ड ये भी है कि नीतीश कुमार कभी भी गठबंधन तोड़कर किसी के पाले में चले जाएं, अपनी कुर्सी बचा ही लेते हैं. चाहे वो चुनाव जिसके साथ भी लड़े हो और चाहे उनकी कितनी भी सीटें आएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story