भारत
बिहार में मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल विस्तार संभव, जानें पूरा अपडेट
jantaserishta.com
11 Jan 2023 3:42 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद नीतीश अपना मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस भी मंत्रिमंडल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर महागठबंधन पर दबाव बढाने में जुट गई है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने की बात करती रही है। मकर संक्रांति के बाद चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। वैसे, अभी तक इसकी कोई तिथि तय नहीं हुई है और न ही कोई नेता इस मसले पर खुलकर कुछ बोल रहे हैं।
माना जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित जदयू कोटे के कई मंत्रियों के पास दो या दो से अधिक विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसे में जिनके पास ज्यादा विभाग हैं, उनके विभागों की जिम्मेदारियां कम की जा सकती हैं। शपथ लेने वाले नए मंत्रियों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
कहा जा रहा है कि राजद और कांग्रेस कोटे से दो-दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से राजद कोटे से बने मंत्रियों सुधाकर सिंह और कार्तिकेय कुमार को अलग-अलग कारणों से इस्तीफा देना पड़ा था।
इधर, कांग्रेस के नेता मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बाद सक्रिय नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने भी मंगलवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच इसी विषय को लेकर चर्चा हुई।
सूत्रों का दावा है कि दास तेजस्वी से कांग्रेस के काम से दो और मंत्री बनाने की मांग रखी है। बिहार में कांग्रेस के फिलहाल दो मंत्री हैं।
वैसे, चर्चा जदयू के संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को उप मुख्यमंत्री बनाने की भी है। इस संबंध में हालांकि कुशवाहा खुलकर बहुत कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन उन्होंने इस मसले पर गेंद मुख्यमंत्री के पाले में डाल दिया है।
कुशवाहा ने कहा कि मैं कोई सन्यासी नही हूं, न किसी मठ में बैठा हूं। मुझे उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा सुन कर अच्छा लग रहा है। मैं अपनी ओर से उप मुख्यमंत्री बनने के लिए न तो आकांक्षी हूं और न ही परेशान। इस विषय पर निर्णय लेना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काम है, वही निर्णय लेंगे।
उल्लेखनीय है कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का जदयू में विलय कर दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





