भारत

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी

Nilmani Pal
22 July 2023 1:47 AM GMT
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी
x

बिहार। बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने दो संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर ये नाम उन्हें बताएंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भक्त चरण दास ने सीएम नीतीश से शुक्रवार को भी दिल्ली से फोन पर बात की है। कांग्रेस के अलावा आरजेडी से भी दो नए मंत्री बनाए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी हो सकता है।

नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस से अभी दो मंत्री आफाक अहमद और मुरारी गौतम हैं। इनके अलावा पार्टी के दो और नेताओं को मंत्री बनाया जाना है। कांग्रेस लंबे समय से इसकी मांग कर रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने अपने स्तर पर दोनों संभावित मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। इन्हें सीएम नीतीश कुमार के समक्ष रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इनमें से एक सवर्ण चेहरा होने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना में एक अणे मार्ग स्थित आवास पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास से होने वाली मुलाकात के दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहेंगे।


Next Story