भारत

कैबिनेट विस्तारः आज शाम कुल 43 मंत्री लेंगे शपथ, इनमें नए-पुराने दोनों शामिल

jantaserishta.com
7 July 2021 1:31 PM IST
कैबिनेट विस्तारः आज शाम कुल 43 मंत्री लेंगे शपथ, इनमें नए-पुराने दोनों शामिल
x

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट कैसी होगी, इसका एक खाका सामने आ गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी की नई कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह मिलने वाली है. कैबिनेट में 13 वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर्स होंगे. कैबिनेट में युवाओं को जगह देने की कोशिश की गई है. 14 मंत्री ऐसे होंगे जिनकी उम्र 50 साल से नीचे होगी.

मोदी की नई कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ 18 पूर्व राज्य मंत्री होंगे. वहीं 39 पूर्व विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी. 23 ऐसे सांसद भी हैं जो तीन या उससे ज्यादा बार जीतकर आए हैं.
वकील, डॉक्टर के पेशे से जुड़े हैं मंत्री
मोदी की नई कैबिनेट में जिनको जगह मिलेगी उसमें से 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजिनियर, 7 पूर्व सिविल सर्वेंट हैं. साथ ही 46 ऐसे हैं जिनको केंद्र सरकार में काम करने का अनुभव है. कैबिनेट की औसत उम्र अब 58 साल है. 14 मंत्री ऐसे होंगे जिनकी उम्र 50 साल से नीचे होगी. मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को जगह दी जाएगी. इसमें से दो को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story